रांची | नगर विकास विभाग ने रांची विभिन्न नगर निकायों के 23 कार्यपालक पदाधिकारी और सहायक टाउन प्लानर का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। इसमें कार्यपालक पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त और सहायक नगर निवेशक शामिल हैं। विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभार लेने का निर्देश दिया है।
